पारडी क्षेत्र में अवैध रेत तस्करी पर पारशिवनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

टिप्पर सहित 6 ब्रास रेत जब्त, 35.24 लाख रुपये का मुद्देमाल सीज़
पारशिवनी पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पारडी क्षेत्र में एक टिप्पर पर छापा मारकर 6 ब्रास रेत सहित कुल 35 लाख 24 हजार रुपये का मुद्देमाल जब्त किया है। इस कार्रवाई में टिप्पर चालक और वाहन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई गुरुवार, 5 फरवरी की सुबह करीब 5 बजे पारडी शिवार स्थित कन्हान नदी क्षेत्र, पारशिवनी से लगभग 8 किलोमीटर पश्चिम में की गई। पारशिवनी पुलिस की गश्ती टीम और डीबी पथक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह छापा मारा गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने टिप्पर क्रमांक MH 40 DA 7873 को रोका, जिसमें अवैध रूप से उत्खनन की गई 6 ब्रास रेत भरी हुई थी। जांच में सामने आया कि वाहन चालक के पास रेत उत्खनन व परिवहन से संबंधित कोई वैध अनुमति या दस्तावेज मौजूद नहीं थे।

  • Save

जब्त किए गए टिप्पर की कीमत लगभग 35 लाख रुपये और रेत की कीमत 24 हजार रुपये आंकी गई है।
इस मामले में वाहन मालिक आदित्य उर्फ मोंटी पांडे (निवासी – दहेगांव रंगारी) और चालक राधेश्याम मोरेश्वर मेश्राम (निवासी – बिनासंगम) के खिलाफ पारशिवनी पुलिस ने शिकायतकर्ता पो.हवा. मुद्दस्सर जमाल की शिकायत पर अपराध क्रमांक 46/26 के तहत मामला दर्ज किया है।

आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 304(2), 49, साथ ही महाराष्ट्र भूमि महसूल संहिता एवं खान व खनिज अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार थोरात के मार्गदर्शन में सहायक फौजदार गंगाप्रसाद वरकड़े, संदीप बेलेकर, पो.हवा. मुद्दस्सर जमाल सहित गश्ती एवं डीबी पथक की संयुक्त टीम द्वारा सफलतापूर्वक अंजाम दी गई।

  • Save

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link