महाराष्ट्र में नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव की घोषणा जल्द ही होने की संभावना है। राज्य चुनाव आयोग इन निकायों के लिए तारीखों की घोषणा करने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि नगर परिषद और नगर पंचायतों के चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 31 अक्टूबर तक किया जा चुका है.
सूत्रों के अनुसार, राज्य में 29 नगर निगम, 248 नगर परिषद और 147 नगर पंचायतों में चुनाव कराए जाएंगे। इसके अलावा 34 जिला परिषद और 351 पंचायत समितियों के भी चुनाव निर्धारित समय पर होंगे।
चुनाव आयोग अब परिसीमन और आरक्षण प्रक्रिया के बाद कार्यक्रम घोषित करेगा। यह माना जा रहा है कि नवंबर के पहले सप्ताह में ही चुनाव की तारीखों की घोषणा संभव है।
पिछले कुछ महीनों से निकाय चुनावों की प्रक्रिया लंबित चल रही थी, लेकिन अब आयोग ने सभी जिलों से तैयारियों की रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि नगर निकायों का कार्यकाल समाप्त होने से पहले चुनाव कराना उसकी प्राथमिकता है।
कितने निकायों में होंगे चुनाव:
निकाय
कुल संख्या , प्रस्तावित चुनाव
महानगर पालिका
29
नगर परिषद
248
नगर पंचायत
147
जिला परिषद
32
पंचायत समिति
326
अब सभी की निगाहें चुनाव आयोग की औपचारिक घोषणा पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि दिसंबर तक राज्य में निकाय चुनाव संपन्न कराने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

