मुस्लिम-ओबीसी मतदाताओं के नाम हटाने के आरोप बेबुनियाद: दयाशंकर तिवारी

नागपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी ने कांग्रेस द्वारा लगाए गए उस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के दौरान मुस्लिम और ओबीसी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की स्पष्ट नीति है कि हर पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में बना रहना चाहिए और किसी भी समुदाय के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा है।

मुस्लिम समाज ने भी बड़े स्तर पर भरे फॉर्म

  • Save

पत्रकार परिषद में दयाशंकर तिवारी ने कहा कि मुस्लिम समाज की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने भी बड़े पैमाने पर मतदाता सत्यापन फॉर्म भरवाने का अभियान चलाया। कई मस्जिदों में भी शिविर आयोजित किए गए, जिस पर भाजपा ने कभी कोई आपत्ति नहीं जताई। उन्होंने कहा कि चाहे मंदिर, मस्जिद, बुद्ध विहार या गुरुद्वारा, किसी भी स्थान पर बैठकर मतदाता फॉर्म भरें, भाजपा उसका स्वागत करती है।

कांग्रेस के आरोपों पर किया पलटवार

तिवारी ने कांग्रेस अध्यक्ष प्रफुल्ल गुडधे के उस आरोप पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने नागपुर में विकास कार्यों में एक लाख करोड़ रुपये के कमीशन का आरोप लगाया था। तिवारी ने कहा कि कांग्रेस द्वारा बताई गई राशि में शहर को उपलब्ध कराए जा रहे पेयजल प्रकल्पों का खर्च भी शामिल है, इसलिए ऐसे आरोप भ्रामक और तथ्यहीन हैं।

180 मिमी बारिश बनी जलभराव की वजह

भाजपा शहर अध्यक्ष ने कहा कि मंगलवार को नागपुर में 180 मिमी से अधिक बारिश हुई, जबकि शहर की जल निकासी व्यवस्था 65 मिमी बारिश को ध्यान में रखकर तैयार की गई थी। ऐसे में यह एक प्राकृतिक आपदा थी, जिसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए।

बीएसएनएल लाइन के कारण सड़क कार्य में हुई देरी

दयाशंकर तिवारी ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम नागपुर के जलभराव वाले क्षेत्रों से होकर बीएसएनएल की लाइन एयरपोर्ट तक जाती है। यदि यह लाइन क्षतिग्रस्त होती तो नागपुर एयरपोर्ट के संचालन पर असर पड़ सकता था। इसी कारण सड़क निर्माण कार्य में कुछ देरी हुई। उन्होंने बताया कि लगभग 300 मीटर सड़क में से 200 मीटर का काम पूरा हो चुका है और शेष 100 मीटर का निर्माण भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

  • Save

कांग्रेस ने गुडधे परिवार को सम्मान नहीं दिया: तिवारी

दयाशंकर तिवारी ने कहा कि प्रफुल्ल गुडधे के पिता पहले भाजपा से जुड़े थे और बाद में कांग्रेस में शामिल हुए, लेकिन कांग्रेस ने उनके परिवार को कभी उचित सम्मान नहीं दिया।

प्राकृतिक आपदा पर राजनीति न करने की अपील

भाजपा शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी ने कहा कि नागपुर में हुई भारी बारिश पूरी तरह प्राकृतिक आपदा थी। उन्होंने कांग्रेस से अपील की कि इस तरह की आपदा पर राजनीतिक बयानबाजी करने के बजाय नागरिकों के हित में सहयोग करना चाहिए।

पत्रकार परिषद में भाजपा के शहर महामंत्री श्रीकांत आगलावे, रितेश गावंडे, संदीप जाधव, विष्णू चांगदे, दिलीप दिवे, नितीन महाजन, पवन तिवारी और वैभव बावनकर भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link