कामठी में 75 वर्षीय किसान ने नाग नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी

कामठी (नागपुर): नागपुर जिले के कामठी तहसील में गुरुवार सुबह एक 75 वर्षीय किसान द्वारा नाग नदी में छलांग लगाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने तुरंत खोज अभियान शुरू कर दिया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक किसान का कोई पता नहीं चल सका।

वृद्ध किसान की पहचान

  • Save

नदी में छलांग लगाने वाले किसान की पहचान साधू हडबाजी गुडदे (75), निवासी शिवनी, तहसील कामठी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, घटना वडोदा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शिवनी शिवार में गुरुवार सुबह करीब 8:15 बजे हुई।

बिना बताए घर से निकले, फिर पुल से नदी में कूदे

जानकारी के अनुसार, साधू हडबाजी गुडदे गुरुवार सुबह बिना किसी को बताए घर से खेत जाने के लिए निकले थे। शिवनी शिवार में उनकी करीब पांच एकड़ कृषि भूमि है। प्रत्यक्षदर्शी किसानों ने बताया कि उन्होंने नाग नदी के पुल से सीधे नदी में छलांग लगा दी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने दी पुलिस को सूचना

  • Save

घटना देखने के बाद स्थानीय किसानों ने तुरंत पुलिस पाटिल के माध्यम से पुलिस और उपविभागीय अधिकारी संजय पवार को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खोज अभियान शुरू किया।

तेज बहाव से रेस्क्यू में आ रही परेशानी

पुलिस के मुताबिक, लगातार बारिश के कारण नाग नदी उफान पर है, जिससे तलाशी अभियान में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल पुलिस और संबंधित टीमें किसान की तलाश में जुटी हुई हैं।

आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

वडोदा पुलिस थाना के प्रभारी मनोज गदादे ने बताया कि किसान द्वारा नदी में छलांग लगाने के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link