नागपुर में एमडी ड्रग्स के साथ 3 पेडलर गिरफ्तार, ढाई लाख का माल जब्त

नागपुर: शहर में नशे के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए गुन्हे शाखा के अमली पदार्थ विरोधी पथक ने इमामवाड़ा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर एमडी ड्रग्स के साथ तीन ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एमडी ड्रग्स, मोबाइल फोन और दोपहिया वाहन समेत करीब 2.5 लाख रुपये का सामान जब्त किया है। वहीं, इस मामले का मुख्य सप्लायर अभी फरार है।

  • Save

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:

आरिफखान बब्बूखान पठाण (30, माटीपुरा, इमामवाड़ा)
प्रांजल नरेंद्र गजभिये (21, सिरसपेठ)
कुणाल दिलीप राव जिभकाटे (28)

के रूप में हुई है।

संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल

जानकारी के मुताबिक, गुन्हे शाखा को सिरसपेठ स्थित यूनियन बैंक के पीछे संदिग्ध गतिविधियां चलने की सूचना मिली थी। इसके बाद एनडीपीएस पथक ने गुरुवार शाम इलाके में जाल बिछाकर तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया।

तलाशी में मिला 13 ग्राम एमडी ड्रग्स

  • Save

पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 13 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुआ। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

मुख्य सप्लायर की तलाश जारी

पूछताछ में आरोपी आरिफखान ने खुलासा किया कि उसने ताजबाग इलाके के शहाबाज पठाण उर्फ अमू से एमडी ड्रग्स खरीदा था। पुलिस अब फरार मुख्य सप्लायर की तलाश में जुटी हुई है।

आरोपियों के काम की भी हुई जानकारी

  • Save

जांच में सामने आया कि आरिफखान इमामवाड़ा क्षेत्र में चायनीज ठेला चलाता है, जबकि प्रांजल और कुणाल इवेंट में बैलून डेकोरेशन का काम करते हैं। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link