हसनबाग में अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच यूनिट-2 की बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी फरार

  • Save

नागपुर : शहर में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नागपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट-2 ने हसनबाग इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 52 हजार रुपए कीमत का हथियार और कारतूस जब्त किया है।

गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी

पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि हसनबाग निवासी एक युवक अपने घर में अवैध हथियार छिपाकर रखा है। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम ने नंदनवन थाना क्षेत्र के हसनबाग स्थित आरोपी के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान पुलिस को एक सिल्वर-ब्लैक रंग की देसी पिस्टल, मैगजीन और दो जिंदा कारतूस मिले।

19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

  • Save

पुलिस ने इस मामले में अमीन उर्फ पटेल सलीम खान (19) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह हथियार उसे उसके साथी वसीम चिरा की मदद से मिला था, जो फिलहाल फरार है। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

नंदनवन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज

कार्रवाई के बाद आरोपी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए नंदनवन पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई

यह पूरी कार्रवाई पुलिस आयुक्त Dr Ravinder Kumar Singal के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच की टीम ने की। इस ऑपरेशन में निरीक्षक शुंभांगी देशमुख और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link