तमिलनाडु में सरकार बनाने का दावा, विजय को मिला 121 विधायकों का समर्थन

राज्यपाल से दूसरी बार मिले TVK प्रमुख विजय, समर्थकों में जश्न का माहौल

चेन्नई : तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। TVK प्रमुख विजय ने शनिवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। विजय को कुल 121 विधायकों का समर्थन मिलने के बाद राज्य में उनकी सरकार बनने का रास्ता लगभग साफ माना जा रहा है।

  • Save

इन दलों ने दिया विजय को समर्थन

सरकार गठन के लिए विजय को कई सहयोगी दलों का समर्थन मिला है। इनमें:

  • TVK – 108 विधायक
  • कांग्रेस – 5 विधायक
  • CPI – 2 विधायक
  • VCK – 2 विधायक
  • CPI (ML) – 2 विधायक
  • IUML – 2 विधायक

शनिवार को VCK और IUML ने भी औपचारिक रूप से विजय को समर्थन देने की घोषणा की। इसके बाद बहुमत का आंकड़ा पूरा हो गया।

चेन्नई में समर्थकों का जश्न

तमिलनाडु में TVK की सरकार बनने की संभावना के बीच चेन्नई स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। इस दौरान फटाके फोड़े गए और विजय के समर्थन में नारेबाजी की गई।

  • Save

राजनीति में तेजी से मजबूत हो रहे विजय

फिल्मी दुनिया से राजनीति में आए विजय ने बेहद कम समय में राज्य की राजनीति में मजबूत पकड़ बनाई है। अब सरकार गठन के दावे के बाद उनकी राजनीतिक ताकत और प्रभाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link