भोवरी में श्रीराम नवमी और हनुमान जयंती महोत्सव धूमधाम से संपन्न, भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब

  • Save

नागपुर (कामठी): भोवरी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में श्रीराम हनुमान मंदिर सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीराम नवमी और हनुमान जयंती महोत्सव बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित संगीतमय श्रीमद भागवत कथा ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक माहौल में सराबोर कर दिया।

  • Save

इस कथा का प्रवचन भागवताचार्य ह.भ.श्री. शिवदास महाराज शृंगारे (तीर्थक्षेत्र अमरावती) द्वारा किया गया, जिन्होंने अपनी अमृतमयी वाणी से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके साथ आए वारकरी संप्रदाय के सदस्यों ने भी पूरे कार्यक्रम में भक्ति रस का संचार किया।

  • Save

सात दिवसीय कथा का आयोजन

गुरुवार दिनांक 26 मार्च 2026 से 2 अप्रैल 2026 तक चले इस सप्ताह आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और कथा का लाभ उठाया।

  • Save

युवा से लेकर बुजुर्गों की उत्साहपूर्ण सहभागिता

कार्यक्रम में गांव के छोटे-बड़े, युवा और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके साथ ही आसपास के अन्य गांवों से आए लोगों ने भी इस आयोजन का भरपूर आनंद लिया।

  • Save

प्रशासन की देखरेख में निकली भव्य रैली

महोत्सव के दौरान निकाली गई भव्य रैली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके, इसके लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग लिया गया, जिससे किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं हुई।

  • Save

कीर्तन, पूजा और महाप्रसाद के साथ हुआ समापन

समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से कीर्तन, पूजा-अर्चना और महाप्रसाद वितरण का कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।

  • Save
  • Save

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link