WCL में बड़ा तबादला — कई महाप्रबंधकों का कार्यक्षेत्र बदला गया

Veer Singh (8055616253): 28 अक्टूबर 2025 की शाम को WCL मानव संसाधन विभाग, नागपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कई महाप्रबंधकों (GMs) और वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (Western Coalfields Limited – WCL) के मानव संसाधन विभाग ने आज कई वरिष्ठ अधिकारियों और महाप्रबंधकों के तबादले का आदेश जारी किया है। जारी आदेश संख्या WCL/HR/EE/3319 के अनुसार कुल 18 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।

  • Save

इस सूची में प्रमुख रूप से विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महाप्रबंधकों (GM/E8 ग्रेड) को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। आदेश के अनुसार, सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे 15 दिनों के भीतर अपने नए पदभार को ग्रहण करें।

प्रमुख तबादले:
एस.के. दीक्षित (S.K. Dixit) — जो पहले इंदर कामठी सब एरिया, नागपुर एरिया में कार्यरत थे, अब उन्हें GM (Oprn), नागपुर एरिया में स्थानांतरित किया गया है।
👉 यह उल्लेखनीय है कि कंपीटी सब एरिया से एस.के. दीक्षित के तबादले की खबर सबसे पहले हमारी न्यूज़ चैनल ने ब्रेक की थी, जो अब आधिकारिक तौर पर जारी आदेश में पुष्टि हुई है।
हर्षद दातार — AGM, चंद्रपुर एरिया से स्थानांतरित होकर AGM, नागपुर एरिया में तैनात किए गए हैं।
अनूप हंजुरा — AGM, पेंच/कन्हान एरिया से OSD to CMD, WCL HQ भेजे गए हैं।
लक्ष्मीकांत महापात्रा — AGM, पाथाखेड़ा एरिया से AGM, पेंच/कन्हान एरिया में स्थानांतरित।
जे.वी.एस.पी. राव — AGM, नागपुर एरिया से OSD to DT (Opnrs), WCL HQ में तैनात।
राजेश के. मिश्रा — GM (M), बल्लारपुर एरिया से GM (Oprn), वानी नॉर्थ एरिया में तैनात।
योगेश के. कठुरिया — Gokul Sub Area, उमरेर एरिया से अब इंदर कामठी सब एरिया, नागपुर एरिया में स्थानांतरित। बाक़ी नाम के तबादले की ऑर्डर कॉपी सलग्न है .

  • Save

प्रशासनिक निर्देश:

संबंधित अधिकारियों को अपने नए कार्यभार ग्रहण करने के लिए 15 दिनों की समयसीमा दी गई है। नए स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्हें संबंधित विभाग को रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। यह आदेश महाप्रबंधक (मा.सं.) मानव संसाधन, श्री अजय कुमार सिन्हा द्वारा स्वीकृत किया गया है।

हमारी चैनल की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

हमारी न्यूज़ चैनल ने कामठी सब एरिया से जुड़े शरद कुमार दीक्षित के संभावित तबादले की खबर पहले ही प्रसारित कर दी थी। सुबह खबर प्रकाशित किया गया और उसी शाम (28/10) के आधिकारिक आदेश से इस खबर की पुष्टि हो गई है।
यह साबित करता है कि हमारी चैनल ने एक बार फिर सबसे पहले और सटीक जानकारी दर्शकों तक पहुँचाई

  • Save

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link