FBI की चेतावनी: ईरान अमेरिका पर कर सकता है बड़ा ड्रोन हमला, समुद्र के रास्ते ‘सुसाइड ड्रोन’ से अटैक की आशंका

वॉशिंगटन/कैलिफोर्निया: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच FBI (फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन) ने एक चौंकाने वाली चेतावनी जारी की है। खुफिया जानकारी के आधार पर एजेंसी ने कहा है कि ईरान अमेरिका के पश्चिमी तट पर ड्रोन के जरिए अचानक हमला करने की योजना बना सकता है। इस अलर्ट के बाद खासकर कैलिफोर्निया राज्य में सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है

रिपोर्ट के मुताबिक, आशंका है कि समुद्र में मौजूद किसी जहाज से आत्मघाती ड्रोन (Suicide Drones) लॉन्च करके अमेरिका के शहरों को निशाना बनाया जा सकता है। हालांकि अभी तक इस हमले के समय, लक्ष्य या हमलावरों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है।

  • Save

FBI ने क्यों जारी किया अलर्ट

FBI को मिली खुफिया जानकारी के अनुसार, फरवरी 2026 के आसपास ईरान ने अमेरिका के खिलाफ ड्रोन हमले की योजना बनाने की कोशिश की थी। यह हमला खास तौर पर उस स्थिति में हो सकता है जब अमेरिका ईरान पर सैन्य कार्रवाई करता है।

इस जानकारी के बाद कैलिफोर्निया की पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है

समुद्र के रास्ते हमला करने की आशंका

रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान किसी अज्ञात जहाज को अमेरिकी तट के पास तैनात कर सकता है, जहां से ड्रोन उड़ाकर हमला किया जा सकता है।
यह ड्रोन कम ऊंचाई पर उड़ते हैं और रडार से बचते हुए लक्ष्य से टकराकर विस्फोट करते हैं, इसलिए इन्हें रोकना काफी मुश्किल माना जाता है।

  • Save

अभी तक नहीं मिला हमले का ठोस सबूत

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल हमले की कोई पक्की जानकारी या तत्काल खतरे के संकेत नहीं मिले हैं
फिर भी सुरक्षा एजेंसियां इस अलर्ट को गंभीरता से लेते हुए निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर रही हैं

अमेरिका-ईरान तनाव के कारण बढ़ी चिंता

दरअसल, हाल ही में अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है
विशेषज्ञों का मानना है कि इसी वजह से ईरान की ओर से जवाबी कार्रवाई की आशंका बढ़ गई है, जिससे वैश्विक सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link