नागपुर @ 8.5 डिग्री, अधिकतम तापमान में भी आई गिरावट

नागपुर। शहर में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को नागपुर का न्यूनतम तापमान गिरकर 8.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिससे एक बार फिर ठंड में इजाफा हुआ है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिसके कारण दिन में भी ठंडक महसूस की जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को शहर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि शुक्रवार को इसमें 1.5 डिग्री की गिरावट आई। वहीं अधिकतम तापमान शुक्रवार को 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 0.4 डिग्री अधिक रहा, लेकिन बीते 24 घंटों में इसमें 1.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान औसत से 3.5 डिग्री कम रहा।

  • Save

मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि आगामी 6 से 7 दिनों तक नागपुर शहर सहित पूरे विदर्भ क्षेत्र में तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है और ठंड का असर बना रहेगा।

विदर्भ में गोंदिया सबसे ठंडा

शुक्रवार को विदर्भ क्षेत्र में गोंदिया सबसे ठंडा जिला रहा। मौसम विभाग के अनुसार गोंदिया का न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 8.5 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ नागपुर दूसरे स्थान पर रहा। तीसरे स्थान पर अमरावती रहा, जहां न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए नागरिकों ने सुबह और रात के समय अतिरिक्त सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link