उत्तर प्रदेश: ६ वर्षीय मासूम बच्ची पर दो दरिंदों ने बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी। यह दिल दहला देने वाली घटना उत्तर प्रदेश में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद क्षेत्र में यह जघन्य घटना हुई। एक ६ वर्षीय बच्ची को दो आरोपियों (राजू और वीरू कश्यप) ने बहला-फुसलाकर ले गए। उन्होंने बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार किया और फिर पहचान छिपाने के डर से उसे इमारत की छत से नीचे फेंक दिया, जिससे बच्ची की मौत हो गई।
बच्ची के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, आरोपी उसी इमारत में किराए पर रहते थे। पुलिस ने तुरंत तीन टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। कुछ घंटों बाद (घटना के २४ घंटे के अंदर) पुलिस को आरोपी मिल गए। पकड़ने के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर गोलीबारी की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जिसमें दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी। घायल अवस्था में उन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से अवैध हथियार बरामद किए हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार करते हुए बलात्कार और हत्या के धाराओं के तहत एफआईआर में संशोधन किया जाएगा। मामले में बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

