“प्रेम हमेशा जीतता है” सोनाक्षी का ज़हीर संग रिश्ते पर बयान वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पिछले कुछ महीनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोनाक्षी ने कुछ समय पहले ज़हीर इक़बाल से शादी की थी, और शादी के बाद से ही दोनों का जीवन मीडिया और सोशल मीडिया में चर्चा का विषय रहा है।

शादी के बाद सोनाक्षी के गर्भवती होने की खबरों ने भी खूब जोर पकड़ा था। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सोनाक्षी पिछले 16 महीनों से प्रेग्नेंट हैं। हालांकि अब सोनाक्षी ने खुद इस पर बड़ा खुलासा किया है।

सोनाक्षी ने कहा कि,
“मुझे हमेशा से यह यकीन रहा है कि प्यार आखिरकार जीतता है। लोग चाहे कुछ भी बोलें या विरोध करें, लेकिन जहां दिल हो, वहीं जीत होती है। मैंने सिर्फ वही किया जो मेरा दिल चाहता था। मैंने उस इंसान से शादी की, जिससे मैंने सच्चा प्यार किया।”

  • Save

सोनाक्षी और ज़हीर इक़बाल की प्रेम कहानी के बारे में आम लोगों को बहुत कम जानकारी थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों की पहली मुलाकात सलमान खान के घर में एक पार्टी के दौरान हुई थी, जहां दोनों ने काफी देर तक आपस में बात की थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती, फिर रिश्ता और फिर शादी हुई।

जब सोनाक्षी ने ज़हीर से शादी करने का फैसला लिया था, तब यह भी चर्चाओं में था कि क्या वे धर्म परिवर्तन करेंगी। इस दौरान सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बहस और विरोध के दृश्य देखने को मिले थे। हालांकि, सोनाक्षी ने किसी भी अफवाह पर ध्यान देने के बजाय सीधे अपने रिश्ते को स्वीकार किया और रजिस्टर्ड मैरिज की।

ज़हीर इक़बाल खुद फिल्मों में काम कर चुके हैं और मुंबई में एक बड़े कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। शादी के बाद भी सोनाक्षी और ज़हीर सोशल मीडिया पर अपने साथ की तस्वीरें और वीडियो साझा करते हुए दिखाई देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link