कन्हान/टेकाड़ी खदान क्षेत्र से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है।
यहाँ रहने वाली श्वेता संजय चौहान ने इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा आयोजित CA Final परीक्षा (सितंबर 2025) को सफलतापूर्वक पास कर लिया है।
CA की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है, जिसमें बहुत कम छात्र पहले ही प्रयासों में सफल हो पाते हैं। श्वेता ने इस चुनौतीपूर्ण परीक्षा में कुल 182 अंक प्राप्त कर ग्रुप-2 को सफलतापूर्वक क्लियर किया है।
श्वेता एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनका घर कन्हान के पास स्थित टेकाड़ी खदान क्षेत्र में है। संसाधनों की सीमितता के बावजूद, उन्होंने कड़ी मेहनत, धैर्य और एकाग्रता के बल पर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
श्वेता ने बताया कि इस सफर में उनके परिवार का सहयोग और मानसिक समर्थन उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा। कठिन परिस्थितियों और लंबे संघर्ष के बावजूद, उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ती रहीं।
लोगों का मानना है कि श्वेता की सफलता से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी, खासकर उन छात्रों को जो बड़ी परीक्षाओं और करियर लक्ष्यों को लेकर असमंजस में रहते हैं।
स्थानीय नागरिक, शिक्षकों और समाजसेवी संगठनों ने श्वेता को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। (News By – Veer Singh 8055616253)

