युवती के शरीर में मिला ‘पुरुष का दिल’, जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक युवती की मौत से जुड़ा मामला वर्षों बाद भी रहस्य बना हुआ है। इस केस ने तब सनसनी फैला दी थी जब पोस्टमार्टम और डीएनए रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि युवती के शरीर में ‘पुरुष का दिल’ पाया गया। इस अजीब रिपोर्ट ने पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञों को भी हैरान कर दिया था।

यह मामला मुंबई की रहने वाली 19 वर्षीय सनम हसन का है, जो पुणे में पढ़ाई कर रही थी। वह अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी मनाने गई थी, लेकिन अगली सुबह उसकी मौत की खबर सामने आई, जिससे पूरे मामले ने रहस्यमयी मोड़ ले लिया।

  • Save

जन्मदिन की पार्टी के बाद मिली मौत की खबर

सनम हसन पुणे में फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रही थी। 2 अक्टूबर 2012 की रात उसने दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी मनाई थी। अगले दिन सुबह उसके दोस्तों ने परिवार को फोन कर बताया कि सनम की तबीयत बिगड़ गई है और उसे अस्पताल ले जाया गया है, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ‘पुरुष का दिल’ मिलने से मचा हड़कंप

मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू तब सामने आया जब फॉरेंसिक जांच में पता चला कि जिस दिल का परीक्षण किया गया, वह किसी पुरुष का था। यह खुलासा सामने आने के बाद पुलिस और जांच एजेंसियों के सामने कई सवाल खड़े हो गए कि आखिर एक लड़की के शरीर में पुरुष का दिल कैसे पाया गया

  • Save

परिवार ने जताया हत्या का शक

सनम के परिवार ने शुरू से ही मौत को संदिग्ध बताया। परिवार का कहना था कि सनम खेलकूद में सक्रिय और पूरी तरह स्वस्थ थी, इसलिए अचानक हार्ट अटैक से मौत की बात उन्हें स्वीकार नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी की रात सनम के साथ कुछ गलत हुआ हो सकता है

सीबीआई तक पहुंचा मामला

लगातार उठते सवालों और जांच में सामने आई गड़बड़ियों के कारण यह मामला बाद में सीबीआई को सौंप दिया गया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि मौत का कारण अत्यधिक शराब के सेवन से हुई हार्ट संबंधी समस्या बताया गया, हालांकि कई सबूतों और रिपोर्टों में विरोधाभास के कारण यह मामला लंबे समय तक विवादों में बना रहा।

  • Save

आज भी बना हुआ है रहस्य

सनम हसन की मौत का सच आज भी पूरी तरह सामने नहीं आ पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मिली विसंगतियां, डीएनए रिपोर्ट में गड़बड़ी और गायब अंग इस केस को भारत के सबसे रहस्यमयी मामलों में से एक बना देते हैं।

यह मामला आज भी इस सवाल के साथ जुड़ा है कि उस रात वास्तव में सनम के साथ क्या हुआ था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link