कार ने बाइक सवार को उड़ाया

नागपुर, कार्यालय प्रतिनिधि. वाड़ी थानांतर्गत अमरावती रोड पर एक कार चालक ने बाइक सवार को उड़ा दिया. उपचार मिलने से पहले ही बाइक सवार की मौत हो गई. मृतक पटेलनगर, बोरगांव निवासी उदय देवराव मोहिते (44) बताए गए. रविवार की रात 2.30 बजे के दौरान उदय अपनी मोटरसाइकिल क्र. एमएच.31-सीएफ.3064 पर नागपुर से अमरावती रोड पर जा रहे थे. ईडीएम अड्डा रेस्टोरेंट के सामने एक्सयूवी कार क्र. एमएच.27-डीयू.7342 के चालक विवेकानंद कॉलोनी, अमरावती निवासी मार्मिक विजय राऊत (21) ने लापरवाही से तेज गति में वाहन चलाते हुए उदय की गाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. उदय बुरी तरह जख्मी हो गए. रास्ते से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. उदय को उपचार के लिए मेयो अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने जांच करते ही मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने उदय के भाई अशोक की शिकायत पर कार चालक मार्मिक को मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया.

  • Save

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link