रामटेक (Veer Singh- 8055616253)
नागपुर जिले में नगर परिषद, नगर पंचायत और जिला परिषद चुनावों से पहले भाजपा के बड़े पदाधिकारी और महाराष्ट्र के महसूल मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुवे ,
इसी क्रम में कन्हान, रामटेक और पार शिवनी के साथ-साथ कांद्री में भी एक सम्मेलन हुई।
कन्हान में भाजपा के इस सम्मेलन के दौरान पूर्व विधायक डी एम रेड्डी ने शिवसेना पर निशाना साधते हुए कहा कि शिवसेना के कार्यकाल में कन्हान में विकास नहीं हुआ। शिवसेना के रहते हुए सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है। इसलिए इस बार कन्हान में भाजपा की सत्ता लाना जरूरी है।
चंद्रशेखर बावनकुले ने अपने संबोधन में यह नाराज़गी भी जताई कि सम्मेलन के एक शाम पूर्व भाजपा के दो गुटों में आपस में झगड़ा हुआ, जिसके वीडियो तक उनकी जानकारी में आए। उन्होंने साफ निर्देश दिए कि पार्टी के पदाधिकारियों को आपस में गुटबाजी से बचना होगा। कन्हान के कार्यकर्ता शायद ओवर कॉन्फिडेंस में है , इसलिए संबोधन करने से इंकार करते हुवे , बावनकुले ने पूर्व विधायक डी एम रेड्डी और भाजपा जिला उपाध्यक्ष उदयसिंग (गज्जू यादव) को ज़िम्मेदारी दी कि वे कन्हान में 100 ज़मीनी कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करें, और हर कार्यकर्ता अपने साथ 25 लोगों को जोड़ें। इस तरह 2500 लोगों का बड़ा सम्मेलन आयोजित करने की बात कही गई।”
कन्हान में हुए भाजपा सम्मेलन से पहले कांद्री में स्थानीय कार्यकर्ताओं सम्मेलन में चंद्रशेखर बावनकुले ने साफ कहा कि उम्मीदवारी उसी को मिलेगी जो लोगों से जुड़ा हुआ है और जनता के हित में काम करता आया है। उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ बड़े अधिकारियों के साथ तस्वीरें खिंचवाने या उनके पीछे घूमने से टिकट नहीं मिलेगी, बल्कि वही लोग आगे आएंगे जो ज़मीनी स्तर पर सक्रिय हैं।
इसके अलावा बावनकुले ने यह भी याद दिलाया कि डेढ़ साल पहले जब रामटेक लोकसभा सीट पर कांग्रेस जीती थी, तब कांग्रेसी उम्मीदवार ने महिलाओं को 8000 रुपये प्रति माह देने का वादा किया था, जो कभी पूरा नहीं हुआ। जबकि भाजपा की ‘लाड़ली बहन’ योजना, जो चुनाव से पहले भी चल रही थी और अब भी चल रही है, उसमें महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह मिलते रहेंगे, जब तक भाजपा की सरकार है।”

