स्व. सिनू वियनवार की स्मृति में एवं राजन वियनवार के जन्मदिवस पर भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन

कन्हान : समाजसेवा की भावना और जनकल्याण के उद्देश्य से कन्हान में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन स्वर्गीय सिनू अण्णा वियनवार की स्मृति में और उनके सुपुत्र, सामाजिक कार्यकर्ता एवं कुशल उद्योजक राजन वियनवार के जन्मदिवस के अवसर पर किया गया।

इस विशेष अवसर पर समाज के हर वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में कुल 178 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया, जिससे कई ज़िंदगियाँ बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान हुआ।

  • Save

इस कार्यक्रम में “हैप्पी टू केअर फाउंडेशन” (H2C) की ओर से लाईफ लाईन रक्त पेढी की संपूर्ण टीम उपस्थित रही और उन्होंने पूरे आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

राजन वियनवार को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने और इस सामाजिक कार्य की सराहना करने के लिए विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल थे —
भाजपा जिला महामंत्री उदयसिंह यादव, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेश बर्वे, डॉ. मनोहर पाठक, सुरेंद्र बुधे, चक्रधर आकरे,
भाजपा महामंत्री रिंकेश चवरे, मनोज कुरडकर, प्रशांत मसार, लीलाधर बर्वे, राजा यादव,

  • Save

साथ ही टायगर ग्रुप कन्हान, राष्ट्रीय बजरंग दल रामटेक विधानसभा, महाकाल फार्मासिटिकल मित्र परिवार कामठी, राजे फाउंडेशन कन्हान, कामठेश्वर शिव पंचायत मंदिर समिति जुनी कामठी, असिफ शेख (उपाध्यक्ष महाराष्ट्र प्रदेश युवक कांग्रेस), नांदगांव के सरपंच मिलिंद देशभ्रतार, विभा पोटभरे और सदरे आलम खान शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान हैप्पी टू केअर (H2C) फाउंडेशन की ओर से राजन वियनवार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

रक्तदान शिविर का यह आयोजन समाज में सेवा भावना का एक प्रेरणादायी उदाहरण साबित हुआ। उपस्थित जनों ने राजन वियनवार के इस जनहित कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं और स्व. सिनू वियनवार की स्मृति को नमन किया।

  • Save

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link