“नागपुर ज़िले के उमरेड विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज़ हो गई है। पिछले विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में करीब 50 हज़ार मत हासिल करने वाले प्रमोद घरडे अब दोबारा सुर्खियों में हैं।”
“पिछले चुनाव में भाजपा से टिकट न मिलने के कारण उन्होंने स्वतंत्र रूप से मैदान में उतरने का फैसला किया था — और जनता का जबरदस्त समर्थन हासिल किया था। वहाँ बीजेपी से सुधीर पार्वे को पार्टी ने उम्मीदवारी दी थी , और वहाँ कांग्रेस की जीत हुई .
“आज (२६/१०) प्रमोद घरडे ने नागपुर ज़िले के पालकमंत्री तथा राज्य के महसूल मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले और भाजपा के नागपुर ग्रामीण अध्यक्ष आनंद राव राऊत की मौजूदगी में असंख्य कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी में पुनः प्रवेश किया।”
“इस कदम के साथ उमरेड की राजनीति में नई हलचल मच गई है। अब सवाल यह है कि क्या प्रमोद घरडे को भाजपा संगठन में कोई नई जिम्मेदारी या भूमिका मिलेगी? और क्या उनका दोबारा भाजपा में लौटना आने वाले चुनावी समीकरणों को बदल देगा?” यह आने वाला वक्त तय करेगा .
“राजनीतिक जानकारों का कहना है कि प्रमोद घारडे का जनाधार अभी भी मज़बूत है — और अगर उन्हें सही भूमिका मिली, तो आने वाले दिनों में उमरेड की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।”
(Veer Singh Report)

