1 महीने में महिला को 3 बार बेचा, हर बार जबरन शादी; चौथी शादी से पहले किया आत्महत्या का प्रयास

महाराष्ट्र के बीड जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 21 वर्षीय महिला को एक महीने के अंदर तीन बार अलग-अलग लोगों को बेच दिया गया और हर बार उससे जबरन शादी करवाई गई। लगातार हो रहे मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न से परेशान होकर महिला ने जहर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने शादी करवाने के नाम पर लाखों रुपये लेकर महिला की सौदेबाजी की और उसे अलग-अलग पुरुषों के साथ रहने के लिए मजबूर किया। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने मानव तस्करी और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

  • Save

कैसे शुरू हुआ पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला लातूर जिले की रहने वाली है। उसकी शादी करीब दो साल पहले हुई थी, लेकिन पति के साथ विवाद के कारण वह अपने मायके में रह रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक महिला एजेंट से हुई, जिसने अच्छा रिश्ता दिलाने का झांसा देकर उसे पुणे बुलाया

पहली शादी के नाम पर 5 लाख की डील

एजेंट ने महिला को पुणे ले जाकर एक व्यक्ति से जबरन शादी करवा दी और इसके बदले करीब 5 लाख रुपये लिए। पीड़िता लगभग 10 दिन तक उस व्यक्ति के साथ रही, लेकिन इसके बाद उसे वापस ले जाया गया और फिर दूसरी जगह भेज दिया गया।

  • Save

10 दिनों में दूसरी और तीसरी शादी

पहली शादी के कुछ ही दिनों बाद आरोपियों ने महिला को दूसरे व्यक्ति से 4.5 लाख रुपये लेकर शादी करने पर मजबूर किया। इसके बाद भी उसका शोषण नहीं रुका और कुछ दिनों बाद तीसरी बार भी उसकी जबरन शादी करवा दी गई, जिसके बदले आरोपियों ने फिर 4.5 लाख रुपये लिए

चौथी शादी का दबाव और आत्महत्या का प्रयास

जब आरोपियों ने महिला पर चौथी शादी करने का दबाव बनाया, तो वह पूरी तरह टूट गई। लगातार हो रहे अपमान और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर उसने जहर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। फिलहाल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

  • Save

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना सामने आने के बाद पुलिस ने मुख्य एजेंट समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि यह शादी के नाम पर चलने वाले मानव तस्करी के बड़े नेटवर्क से जुड़ा मामला हो सकता है। पुलिस अब पूरे गिरोह और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link