सायोजक मण्डल एवं संचालन समिति द्वारा बताया गया कि अयोध्या में राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा एव नव वर्ष के उपलक्ष्य में लगातर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है । आयोजन समिति के सम्पर्क सूत्र श्री संजय बिंझाड़े द्वारा बताया गया कि यह धार्मिक कार्यक्रम लगातार तीन वर्षो से निसतखेड़ा गांव में आयोजित किया जा रहा है . जिसके पीछे मुख्य उद्देश्य है कि सनातन धर्म संस्कृति और संस्कार को समाज में और सामाजिक जीवन में कैसे आचरण में लाया जाए जिससे हम हमारे पारिवारिक जीवन को सुखमय बना सके जो कि यह परम्परा हमारे पूर्वजो ने हमे विरासत में सौपी है कि शिक्षा संस्कार संस्कृती और सनातन हमारे हिन्दू धर्म की पेहचान है जो कि वर्तमान में हमे यह सब विलुप्त होते हुए दिखाई दे रहे हैं .
वैदिक काल से आ रहे इस सनातन धर्म को मानने वालें अनुयायी लोगो का आधुनिक और कुछ सनातन धर्म विरोधी क्रियाकलापो की वजह से नैतिक मूल्यों का हनन हो रहा है जो धर्म वसुदेव कुटुम्बकम की भावना रखता हो ऐसे धर्म की नैतिक और मौलिक मूल्यो की गिरावट को रोकने के लिए ऐसे धार्मिक आयोजनों का होना बहुत जरुरी और आवश्यक हो जाता है जिसे देखते हुए समस्त ग्रामवासी निसतखेड़ा ने इतने बड़े आयोजन पिछले 2 वर्षों से सफलता पूर्वक सम्पन करा रहे हैं और उसी क्रम में इस वर्ष भी भव्य और दिव्य आयोजन का शुभारेभ 22/01/2026 दिन गुरुवार को किया जा रहा है इसिलिए समस्त क्षेत्र वासियो को इस धार्मिक आयोजन मे आकर अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए पुण्यलाभ अर्जित कर अपने जीवन को धन्य करे चूंकि आप सभी जानते हैं कि आज पुरे क्षेत्र में मंडई मेले के आयोजन का सीजन चल रहा है किंतु ऐसे माहोल के होते हुए भी निसतखेड़ा ग्रामवासीयों ने एक पारिवारिक सामाजिक और धार्मिक आयोजन कर क्षेत्र में एक संदेश देने का काम किया है कि अपनी संस्कृती को आने वाली नई पीड़ी को हमारे पौराणिक और वैदिक काल से चली आ रही परम्परा को समझे और अपने जीवन को खुशहाल बनाए बिंझाडे जी ने बताया कि प्रथम वर्ष में श्रीमद भागवत कथा एवं द्वितीय वर्ष में श्रीमद शिव महापुराण और इस वर्ष श्रीमद रामकथा का सफल आयोजन किया गया है और कहा कि रोम रोम में बसने वाले राम को जानना ही जीवन जीने की कला है जो कि इस रामकथा मे हमे देखने और सुनने को मिलेगी हस कथा को सुनाने वाली कथावाचक बालयोगी परम पूज्य निशकम्प चेतनागिरी दुबे जी महाराज वृन्दावन जी के मुखारबिन्द से बहुत ही सारगर्भित तरीके से लगातर तीसरे वर्ष श्रवण करने को मिल रही है और इसलिए सभी ग्रामस्थ इन्हे कोटि कोटि साधुवाद देते हैं । आयोजक समिति एव समस्त ग्राम वासी निसतखेड़ा क्षेत्र की जनता को अपील करती है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में श्रद्धालु इस धार्मिक महायज्ञ में पहुंचे ।
संचालन समिति ने बताया कि कार्यक्रम 22/01/2026 से 30/01/2026 तक नौ दिनो तक आयोजित किया गया है । जिसमे कुछ विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे जैसे कि 24/01/2026 को रात्रि 8 बजे खाटू श्याम संध्या का आयोजन किया गया है जिसकी प्रस्तुति बहन जया पवन आचार्य जी की सुमधुर आवाज में सुनने मिलेगा और खाटू श्याम मित्र परिवार निसतखेड़ा की ओर से महाप्रसाद का आयोजन भी रखा गया है । इसी क्रम में दिनाँक26/01/2026 को रात्रि 8 बजे माँ सिंहवाहिनी म्युजीकल ग्रुप सिवनी म० प्र० की दोगायिकाओ के द्वारा देवी जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमे गयिका सुमन वंशकार और हर्षिता यादव की प्रस्तुति दी जाएगी । और 30/01/2026 को सुबह 9 बजे से शोभायात्रा निकालकर ग्राम भ्रमण पश्चात यज्ञ आहुति एवं दहीकाला और तत्पशचात महाप्रसाद वितरित किया जाएगा ॥ आयोजक श्रीराम कृपा भजन मण्डल एव समस्त ग्रामवासी निसतखेड़ा ।

