महाराष्ट्र सरकार में मंत्री एडवोकेट आशीष जयस्वाल के नेतृत्व में ग्रामसंवाद समूह, नागरधन (रामटेक) में डिजिटल वाचनालय का भव्य लोकार्पण संपन्न हुआ। बदलते आधुनिक युग में ज्ञान, तकनीक और सूचना की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए यह डिजिटल वाचनालय विद्यार्थियों, युवाओं और ग्रामवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा।
इस अवसर पर मंत्री आशीष जयस्वाल ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल पारंपरिक शिक्षा ही नहीं, बल्कि डिजिटल माध्यमों से ज्ञान प्राप्त करना समय की मांग है। यह डिजिटल वाचनालय छात्रों को अध्ययन सामग्री, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, आधुनिक तकनीकी जानकारी और कौशल विकास के लिए एक मजबूत मंच प्रदान करेगा।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि गांव का हर छात्र और युवा भी बराबरी से आगे बढ़ सके। डिजिटल वाचनालय के माध्यम से पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा, जिससे विचारों की समृद्धि और बौद्धिक विकास संभव हो सकेगा।
इस कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद की सभापति सौ. वर्षाताई धोपटे, पूर्व जिला परिषद सदस्य श्री नरेश धोपटे, सरपंच मायाताई दमाहे, उपसरपंच राम धोपटे, सदस्य सचिन दशहरे, मिलिंद मेष्राम, अरुण मेढे सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
ग्रामवासियों ने मंत्री आशीष जयस्वाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने वाली है और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को मजबूत करेगी।

