मौदा (जिला नागपुर): मौदा शहर काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर तरुण उत्साही और कार्यक्षम युवा नेता शुभम तिधरे की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति जिला काँग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अश्विन बैस के मार्गदर्शन में, संपूर्ण मौदा शहर काँग्रेस कमेटी की एकमत सहमति और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
जिलाध्यक्ष अखिनजी बैस के निर्देशानुसार तथा मौदा काँग्रेस परिवार की एकमत सहमति से शुभम तिधरे को मौदा शहर काँग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष चुना गया है।
पूर्व जिप सदस्य देवेन्द्र गोडबोले ने कहा कि -युवा नेतृत्व को मिली इस जिम्मेदारी से निश्चित ही मौदा काँग्रेस में नई ऊर्जा, नया जोश और नवचेतना का संचार होगा। इस अवसर पर शुभम तिधरे को पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से पूर्व जिला परिषद सदस्य देवेंद्र गोडबोले, तापेश्वर वैद्य, मौदा तालुका काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ध्यानेश्वर वानखेडे, संचालक राजेंद्र लांडे, खरीदी विक्री सभापती युवराज ठाकरे, नगराध्यक्ष राजेश निनावे, शिरीषजी यांगण्टी, विक्की साठवणे, युवा शहराध्यक्ष जितू साठवणे, प्रशांत तिजारे, तिनेश सुपारे, आशिष काटकर, सचिन पोटमरे, अमय चेडे, शुभम बवांगडे, सुधाकर कानफाडे, शुभम चौधरी सहित काँग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

