धुले शहर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। देवपुर इलाके के झेंडा चौक के पास स्थित एक मसाज पार्लर में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। यह “बॉडी मसाज पार्लर” के नाम से चलाया जा रहा था, लेकिन अंदर का खेल कुछ और ही था!सूत्रों से मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर पश्चिम देवपुर पुलिस ने टीम बनाकर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने वहां से दो पीड़ित युवतियों को मुक्त कराया, जो इस अवैध धंधे में फँसी हुई थीं।जिला पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धिवरे के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके से कई सबूत भी जब्त किए हैं, लेकिन मुख्य आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा।इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। लोगों में यह चर्चा जोरों पर है कि आखिर शहर में ऐसे अवैध धंधे कैसे फल-फूल रहे हैं?पुलिस ने पश्चिम देवपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया है और मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। अधिकारी सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में और भी खुलासे हो सकते हैं।

