महाराष्ट्र बजट 2026: विदर्भ को बड़ी सौगात, नागपुर के रामटेक में बनेगी फिल्म सिटी और गडचिरोली बनेगा स्टील हब

नागपुर: महाराष्ट्र सरकार के 2026-27 के बजट में विदर्भ क्षेत्र के विकास के लिए कई बड़ी परियोजनाओं की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा पेश किए गए इस बजट में नागपुर, रामटेक और गडचिरोली समेत पूरे विदर्भ के लिए उद्योग, बुनियादी ढांचे और निवेश को बढ़ावा देने वाले कई अहम फैसले शामिल हैं।

सरकार का लक्ष्य है कि इन परियोजनाओं के माध्यम से विदर्भ को औद्योगिक और आर्थिक विकास का नया केंद्र बनाया जाए, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ें और क्षेत्रीय असंतुलन कम हो।

  • Save

नागपुर के रामटेक में बनेगी तीसरी फिल्म सिटी

महाराष्ट्र सरकार ने नागपुर जिले के रामटेक में राज्य की तीसरी फिल्म सिटी विकसित करने की घोषणा की है। इस परियोजना के तहत फिल्म निर्माण के लिए जरूरी आधुनिक बुनियादी ढांचा और सुविधाएं तैयार की जाएंगी।

इसके साथ ही रामशृष्टि और कालिदास सृष्टि जैसे सांस्कृतिक और पर्यटन प्रोजेक्ट भी विकसित किए जाएंगे, जिससे इस क्षेत्र में पर्यटन और फिल्म उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।

  • Save

गडचिरोली को बनाया जाएगा स्टील हब

सरकार ने गडचिरोली जिले को बड़े स्टील हब के रूप में विकसित करने की योजना भी पेश की है। इस क्षेत्र में भारी निवेश के साथ स्टील उद्योग और खनन आधारित उद्योगों का विस्तार किया जाएगा।

रिपोर्ट के अनुसार, गडचिरोली में करीब 2.6 लाख करोड़ रुपये के निवेश की संभावना है, जिससे 70 हजार से ज्यादा रोजगार पैदा होने की उम्मीद है।

नागपुर रिंग रोड परियोजना को मंजूरी

नागपुर शहर के विस्तार और यातायात सुधार के लिए नागपुर रिंग रोड प्रोजेक्ट को भी बजट में मंजूरी दी गई है। इस परियोजना से शहर की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी

नागपुर को बनाया जाएगा व्यापार और वित्तीय केंद्र

सरकार ने “न्यू नागपुर” के रूप में एक नया व्यापार और वित्तीय केंद्र विकसित करने की योजना भी घोषित की है। इससे नागपुर को उद्योग, लॉजिस्टिक्स और निवेश का प्रमुख केंद्र बनाने में मदद मिलेगी।

  • Save

विदर्भ के विकास पर सरकार का फोकस

राज्य सरकार का मानना है कि इन परियोजनाओं के जरिए विदर्भ क्षेत्र में उद्योग, बुनियादी ढांचे और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। लंबे समय से विकास के मामले में पिछड़े माने जाने वाले इस क्षेत्र को अब बड़े निवेश और आधुनिक परियोजनाओं के जरिए नई पहचान देने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link