खापरखेड़ा में दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या, सरेराह वारदात से इलाके में दहशत

नागपुर: जिले के खापरखेड़ा इलाके में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली हत्या की घटना सामने आई है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने पूरे इलाके में भय और सनसनी का माहौल पैदा कर दिया है। जानकारी के अनुसार, खापरखेड़ा-कोराडी मार्ग पर एक महिला और एक पुरुष ने मिलकर एक व्यक्ति पर धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी।

मृतक की पहचान सागर वानखेड़े (निवासी – सावंगी, तहसील नरखेड़) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय सागर अपनी दुचाकी (MH-31-D-1425) से जा रहे थे, तभी अचानक दो हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया।

  • Save

दिनदहाड़े सड़क पर हुई खौफनाक वारदात

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने सड़क के बीचों-बीच सागर वानखेड़े पर चाकू से कई वार किए। घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास मौजूद लोग घबराकर दूर खड़े रह गए और किसी की भी हमलावरों के पास जाने की हिम्मत नहीं हुई।

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार

हमले के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद खापरखेड़ा पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक सागर वानखेड़े की मौके पर ही मौत हो चुकी थी

  • Save

पुलिस ने शुरू की जांच, CCTV खंगाले जा रहे

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संभावित सुराग जुटाए जा रहे हैं।

  • Save

इलाके में फैला डर और तनाव

दिनदहाड़े हुई इस निर्मम हत्या के बाद पूरे खापरखेड़ा क्षेत्र में डर और तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और घटना के पीछे के कारणों का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link