कलमना में घरेलू गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़

नागपुर | घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नागपुर के कलमना इलाके में छापा मारकर 27 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। जब्त किए गए सिलेंडरों और अन्य सामग्री की कुल कीमत लगभग 7 लाख 24 हजार रुपये आंकी गई है।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि कालमना क्षेत्र में एक मकान में घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण कर उन्हें महंगे दामों पर बेचा जा रहा है। सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी की।

  • Save

छापेमारी के दौरान टीम ने कलमना स्थित एक मकान/गोदाम से 27 घरेलू एलपीजी सिलेंडर बरामद किए। जांच में पाया गया कि आरोपी बिना किसी वैध लाइसेंस के सिलेंडरों का संग्रहण कर रहे थे और सरकारी दरों से अधिक कीमत पर बिक्री कर रहे थे।

इस मामले में मुख्य आरोपी इमरान, जो कलमना इलाके का ही निवासी बताया गया है, को गिरफ्तार किया गया है। उसके साथ एक अन्य आरोपी को भी हिरासत में लिया गया है। दोनों आरोपियों की उम्र क्रमशः 31 वर्ष और 40 वर्ष बताई जा रही है।

आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जब्त किए गए सभी सिलेंडर विभाग के कब्जे में ले लिए गए हैं। पुलिस यह जांच कर रही है कि इस अवैध कारोबार से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस जैसी आवश्यक वस्तु की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link