नागपुर, ता. 21 भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ के राष्ट्रीय प्रभारी श्री.मनोरंजन कुमार के निर्देशानुसार आज South East Central Railway (SECR) के नागपुर डिवीजन अंतर्गत गोंदिया एवं बालाघाट माल गोदामों का व्यापक दौरा किया गया। इस दौरान श्रमिकों को राष्ट्रीय महामंत्री के प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी दौरे की जानकारी देते हुए संगठनात्मक सशक्तिकरण और श्रमिक एकजुटता का संदेश दिया गया।
बैठक में आगामी लागू होने वाले लेबर कोड पर विस्तार से चर्चा की गई। श्रमिकों को नए प्रावधानों, उनके अधिकारों तथा संभावित लाभों के बारे में सरल और स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया। जानकारी प्राप्त होते ही श्रमिकों के बीच उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला। अनेक श्रमिकों ने श्रम मंत्रालय एवं संगठन के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
मध्यप्रदेश प्रभारी श्री रणवीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि श्रमिक हितों की रक्षा केवल संगठित और जागरूक प्रयासों से ही संभव है। उन्होंने आगामी राष्ट्रव्यापी दौरे में अधिकाधिक श्रमिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उपस्थित श्रमिकों ने भी एकजुटता का परिचय देते हुए अभियान में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।
दौरे के दौरान संगठन के पदाधिकारी सुधीर गुप्ता, हरीकेश सर, शेखर बोरकर, SECR नागपुर डिवीजन के उपाध्यक्ष श्री अजीत कुमार, कन्हान माल गोदाम अध्यक्ष सुनील सरोदे, कोषाध्यक्ष जयंत येरपुडे, ऑफिस इंचार्ज मंगेश शिंदे-मेश्राम, सह सचिव अश्विन गुरहरिकर तथा कार्यकारिणी सदस्य शुभम कडू सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन “जय श्रमिक, जय संघ” के गगनभेदी नारों के साथ हुआ। पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, श्रमिक एकता और अधिकार संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

