गारमेंट्स की दुकान में भीषण आग

नागपुर, शहर प्रतिनिधि। मंगलवार की सुबह जगन्नाथ बुधवारी क्षेत्र के भारत माता चौक के पास स्थित एक गारमेंट्स की दुकान में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 9 फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

जानकारी के अनुसार, भारत माता चौक के पास राजेश भिमनानी टोमणी एवं संदीप भिमनानी टोमणी की साईं गारमेंट्स नामक दुकान में सुबह करीब 5.50 बजे अचानक आग भड़क उठी। दुकान में बड़ी मात्रा में कपड़े होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया।

  • Save

सूचना मिलने पर गांधीबाग फायर स्टेशन से दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। आग की गंभीरता को देखते हुए लकड़गंज, सुगतनगर, बोरटोली, कॉटन मार्केट, सिविल लाइंस, सक्करदरा, नंदनवन और कामठी फायर स्टेशन से कुल 9 दमकल वाहन बुलाए गए।

कपड़ों की अधिकता के कारण आग बुझाने में काफी कठिनाई आई। लगभग 7 घंटे के अथक प्रयास के बाद आग को पूरी तरह नियंत्रित किया जा सका। आग बुझने तक दुकान में रखा कपड़ा, एसी, कूलर, एलईडी, पंखे, प्रिंटर, सीसीटीवी व कंप्यूटर समेत सारा सामान जलकर खाक हो गया।

प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना सुबह के समय होने से कोई जनहानि नहीं हुई। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link