गोंदिया में रेलवे माल गोदाम श्रमिकों का प्रभावशाली सम्मेलन, अधिकारों के लिए संगठित होने का आह्वान

नागपूर, ता.15 : भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ की महाराष्ट्र प्रदेश इकाई (दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन) की ओर से एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह राष्ट्रव्यापी दौरा कार्यक्रम रविवार, 15 मार्च 2026 को मिलन कम्युनिटी हॉल, डब्लिंग कॉलोनी, सिविल लाइन, गौतम नगर, गोंदिया में उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। सम्मेलन में विभिन्न स्थानों से पहुंचे रेलवे माल गोदाम के श्रमिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपने अधिकारों के लिए संगठित संघर्ष का संकल्प लिया।

  • Save

कार्यक्रम में संघ के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण कुमार पासवान के गोंदिया आगमन पर ढोल-ताशों की गूंज के साथ भव्य स्वागत किया गया। गेट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक उन्हें जुलूस के रूप में लाया गया। उपस्थित महिला-पुरुष श्रमिकों ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। महाराष्ट्र में पहली बार उनके आगमन से श्रमिकों में विशेष उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री अरुण कुमार पासवान, महेशजी, प्रभारी रणवीर सिंह, सुधीर गुप्ता, विमल कुमार, अजित कुमार, सुनील सरोदे सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। इसके बाद उपस्थित पदाधिकारियों और गोदाम मुकदमों की ओर से अरुण कुमार पासवान का पुष्पहार, शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। साथ ही महाराष्ट्र के आराध्य दैवत छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा तथा गणेश प्रतिमा भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया।

  • Save

सम्मेलन में उपस्थित अन्य अतिथियों का भी पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। इस दौरान गोंदिया, बालाघाट, कन्हान, नागपुर, अजनी और वडसा से आए माल गोदाम मुकदमों का भी शाल, श्रीफल, दुपट्टा और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इसके अलावा उनके हाथों रजिस्टर बुक का वितरण किया गया, जिसमें उन्हें प्रतिदिन अपनी उपस्थिति और कार्य की जानकारी दर्ज करने की सलाह दी गई।

  • Save

मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महामंत्री अरुण कुमार पासवान उपस्थित थे। इस अवसर पर रणवीर सिंह (प्रभारी), सुधीर गुप्ता, हर्केश जी, विमल कुमार, सुनील निगम, पाटील सर, शेखर बोरकर, अजित कुमार, बलीराम रेवटकर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन अजित कुमार (डिविजन उपाध्यक्ष) के मार्गदर्शन में किया गया। आयोजन में सुनील सरोदे (अध्यक्ष), शशांक मेंघरे (उपाध्यक्ष), चंद्रशेखर वैरागड़े (सचिव), अश्विन गुहारीकर (सह सचिव), जयंत येरपुडे (कोषाध्यक्ष), धनंजय भरणे (सह कोषाध्यक्ष), मंगेश शिंदेमेश्राम (कार्यालय प्रभारी), सौरभ वैरागड़े (सह कार्यालय प्रभारी), शुभम कडू तथा प्रथमेश सोनटक्के (कार्यकारिणी सदस्य) ने विशेष भूमिका निभाई।

अपने संबोधन में अरुण कुमार पासवान ने श्रमिकों को एकजुट होने का संदेश देते हुए कहा कि “भारतीय रेलवे माल गोदाम के श्रमिकों को उठना, जागना और संगठित होकर अपने हक व अधिकारों के लिए संघर्ष करना होगा। व्यवस्था परिवर्तन की शुरुआत हमें स्वयं से करनी होगी। जब हम बदलेंगे तो युग और व्यवस्था भी बदलेगी। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए तन, मन, धन और पूरी ऊर्जा के साथ संघर्ष करना आवश्यक है।”

  • Save

उन्होंने आगे कहा कि वर्षों के त्याग, बलिदान और संघर्ष से श्रमिकों को जो अधिकार मिले हैं, उन्हें सुरक्षित रखने और आगे बढ़ाने के लिए सभी श्रमिकों को अपने-अपने रेलवे माल गोदामों में सरकारी पंजीकरण करवाना चाहिए। नई लेबर कोड व्यवस्था के अंतर्गत श्रमिकों को उनके अधिकार दिलाने के लिए संघ पूरी मजबूती के साथ प्रयास करेगा।

सम्मेलन में बालाघाट माल गोदाम से राजेश पाचे, रज्जु कुंभारे, दिनेश पाचे, संतोष कतरे, ज्ञानिराम मात्रे, देवीलाल लिलहारे, राजेश निखारे और सुरेश खैरवार उपस्थित रहे। गोंदिया माल गोदाम से राजू पाचे, दिलीप नेवारे, निहाल माने, विनोद बघटाते, रितेश माने, बाबलू पाचे, रत्न बोबचे और सुरेश मराठे ने भाग लिया। वडसा माल गोदाम से रामदास सहारे, विजय मेश्राम, अंतराज ठाकरे, भोजराज मेश्राम, रविंद्र कुंभले और सुभाष चंडिकार उपस्थित थे। वहीं अजनी माल गोदाम से रमेश दहाके, संतोष अरवार, प्रवीण पाटील, रवि बेलेकर और मंगेश मूर्वातकर भी सम्मेलन में शामिल हुए।

  • Save

कार्यक्रम का संचालन चंद्रशेखर वैरागड़े ने किया, जबकि प्रस्तावना और आभार प्रदर्शन सुनील सरोदे ने किया। सम्मेलन में कन्हान, नागपुर, अजनी, गोंदिया, बालाघाट और वडसा क्षेत्र के रेलवे माल गोदामों के सैकड़ों श्रमिकों की उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम अत्यंत सफल और प्रभावशाली रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link