महायुति के उम्मीदवार पानतावणे के समर्थन में कांद्री में बावनकुले की सभा

कांद्री में भारतीय जनता पार्टी–शिवसेना महायुति की ओर से नगराध्यक्ष पद के अधिकृत उम्मीदवार सुजीत डोमाजी पानतावणे के समर्थन में दिनांक 28 नवंबर 2025, दोपहर 2 बजे, गांधी चौक, कांद्री (कन्हान) में भव्य जाहीर सभा का आयोजन किया गया है।

इस विशाल सभा के मुख्य आकर्षण होंगे महाराष्ट्र सरकार के राजस्व मंत्री एवं नागपुर जिले के पालकमंत्री मा. श्री चंद्रशेखरजी बावनकुळे साहेब, जो पानतावणे के अधिकृत प्रचारार्थ जनता को संबोधित करेंगे।

  • Save

कार्यक्रम में महायुति के अन्य वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ता, समाजसेवी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति अपेक्षित है।इससे यह संदेश स्पष्ट दिखाई देता है कि पानतावणे को महायुति का पूर्ण और मजबूत समर्थन प्राप्त है।

सुजीत डोमाजी पानतावणे, जो साधारण परिवार से जुड़े और जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता माने जाते हैं, नगराध्यक्ष पद के लिए महायुति के एक सक्षम और योग्य उम्मीदवार के रूप में सामने आए हैं। पार्टी को विश्वास है कि जनता के बीच उनकी सादगी, कार्यशैली और विकास के प्रति प्रतिबद्धता का सकारात्मक असर मतदान में दिखाई देगा।

  • Save

सभा के मद्देनज़र क्षेत्र में तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं और बड़ी संख्या में लोगों के पहुँचने की संभावना जताई जा रही है। महायुति कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है तथा यह सभा आगामी नगर पंचायत चुनाव में माहौल बनाने वाली मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link