नागपुर में चुनाव नामांकन प्रक्रिया तेज

एक दिन में 1,023 नामांकन पत्र बिके, 6,530 फॉर्म वितरित, 212 जमा

नागपुर: महानगर पालिका चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार को नामांकन फार्म लेने और जमा करने को लेकर उम्मीदवारों में खासा उत्साह देखा गया। प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक ही दिन में 1,023 नामांकन फार्मों की बिक्री हुई, जबकि कुल 212 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए

नगर संवाददाता के अनुसार, सोमवार तक कुल 6,530 नामांकन फार्म वितरित किए जा चुके हैं। इससे पहले 29 दिसंबर तक 5,507 फार्म वितरित किए गए थे। सोमवार को अचानक नामांकन फार्मों की मांग में उछाल देखने को मिला, जिससे चुनावी माहौल और अधिक सक्रिय हो गया है।

  • Save

नामांकन पत्र जमा करने वालों की संख्या में भी वृद्धि दर्ज की गई है। सोमवार को 212 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए। शुरुआती दिनों में नामांकन की गति धीमी रही थी। जानकारी के अनुसार, 27 दिसंबर को केवल 5 नामांकन पत्र ही जमा हुए थे, लेकिन इसके बाद प्रक्रिया में लगातार तेजी आई।

प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, विभिन्न जोन में नामांकन को लेकर अलग-अलग स्थिति देखने को मिली। फॉर्म वितरण के मामले में कई जोनों में कड़ा मुकाबला नजर आ रहा है। फॉर्म जमा करने के मामले में जोन 8 सबसे आगे रहा, जहां अब तक कुल 45 नामांकन पत्र जमा किए जा चुके हैं। इसी तरह जोन 7 में 19 और जोन 10 में 31 नामांकन पत्र जमा किए गए हैं।

  • Save

प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिनों में और अधिक तेजी आने की संभावना है। सोमवार को ही 207 फार्म जमा किए जाने की पुष्टि की गई थी, जबकि मंगलवार को भी उम्मीदवारों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी जोनों में चुनावी प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारू रूप से पूरी की जाए।

चुनावी प्रक्रिया के तेज होने से शहर में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं और आने वाले दिनों में नामांकन को लेकर और अधिक हलचल देखने को मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link