अवंतिका लेकुरवाळे समेत 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, मतदान केंद्र में गड़बड़ी कर चुनाव प्रक्रिया में बाधा डाली

नागपुर: कामठी तालुका के बिडगाव तरोडी खुर्द स्थित पांढुर्णा मतदान केंद्र पर गड़बड़ी कर चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने के मामले में जिला परिषद की महिला एवं बाल कल्याण समिति की पूर्व अध्यक्ष अवंतिका लेकुरवाळे और उनके 12 समर्थकों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यह शिकायत तलाठी और नगर पंचायत चुनाव केंद्र प्रमुख देवानंद डोये द्वारा की गई थी।

नगर पंचायत के लिए मतदान के दौरान मंगलवार को दोपहर 3:30 बजे लेकुरवाळे समर्थकों के साथ मतदान केंद्र में प्रवेश कर गड़बड़ी करने लगीं। उम्मीदवार छाया धनेश गौतम और बबिता गौतम नामदेव पटले भी उस समय केंद्र पर उपस्थित थे।

  • Save

लेकुरवाळे ने मतदान बंद करने का भी प्रयास किया। जब केंद्र प्रमुख डोये ने उन्हें बाहर जाने का निर्देश दिया, तो उनके समर्थकों ने और भी गड़बड़ी शुरू कर दी। इसके बाद डोये ने तुरंत चुनाव निर्णय अधिकारी अमित घाडगे को सूचना दी। समझाइश के बाद लेकुरवाळे को मतदाता केंद्र से बाहर जाने के लिए कहा गया।

वहीं, शाम 5:30 बजे चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई, लेकिन लेकुरवाळे समर्थकों को लेकर शाम 6 बजे पुनः केंद्र में आईं और फिर से गड़बड़ी की। अंततः डोये की पारडी पुलिस में शिकायत के आधार पर पुलिस ने अवंतिका लेकुरवाळे और उनके 12 समर्थकों के खिलाफ लोकप्रतिनिधि अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link