बायपास हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने हार्वेस्टर को मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर घायल

नागपुर: देर रात लगभग 12:30 बजे नागपुर के बायपास हाईवे पर हड्डी कंपनी के पास नेरी इलाके में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर मौजूद हार्वेस्टर मशीन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

  • Save

हादसे में एक की मौके पर मौत

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हार्वेस्टर के पास मौजूद एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज की जरूरत पड़ी।

घायलों को टोल एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया

घटना के बाद टोल टैक्स पर मौजूद एम्बुलेंस की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल दोनों घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।

  • Save

ट्रक चालक और कंडक्टर मौके से फरार

हादसे के तुरंत बाद ट्रक का ड्राइवर और कंडक्टर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है और ट्रक के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है

पंजाब के बताए जा रहे हैं हार्वेस्टर चालक

प्राथमिक जानकारी के अनुसार हार्वेस्टर से जुड़े लोग पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वे संभवतः कृषि कार्य के सिलसिले में इस क्षेत्र में आए हुए थे।

  • Save

प्रत्यक्षदर्शी मंगेशराव खंगार ने दी हादसे की सूचना

इस घटना की जानकारी मंगेशराव खंगार ने दी। बताया गया कि मंगेशराव हल्दीराम कंपनी से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे, उसी दौरान यह हादसा उनके सामने हुआ।
उन्होंने तुरंत फोन के माध्यम से पूरी घटना की जानकारी दी और जल्द से जल्द एम्बुलेंस भेजने का अनुरोध किया

घायल की मदद के लिए देर रात तक रुके प्रत्यक्षदर्शी

हादसे के बाद मंगेशराव खंगार ने देर रात तक घटनास्थल पर रुककर घायलों की मदद की और एम्बुलेंस पहुंचने तक स्थिति संभाली। उनकी मानवता और तत्परता के लिए स्थानीय लोगों ने उनका आभार व्यक्त किया

  • Save

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link