लाडकी बहीण योजना: मतदान से पहले बहनों को मिलेंगे 3 हजार रुपये, बड़ा अपडेट सामने आया

मुंबई/नागपुर :
महाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी लाडकी बहीण योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं के लिए एक अहम और राहत भरी खबर सामने आई है। आगामी मतदान से पहले राज्य सरकार योजना के तहत डिसेंबर और जनवरी महीने की दो किस्तें एक साथ लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में जमा करने की तैयारी कर रही है। इसके चलते पात्र महिलाओं को कुल 3,000 रुपये एकमुश्त मिलने की संभावना है।

योजना के अंतर्गत सरकार हर माह पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। हालांकि, कुछ प्रशासनिक और चुनावी कारणों से पिछले महीने की किस्त में देरी हुई थी। अब सरकार ने यह निर्णय लिया है कि लाभार्थियों को लंबा इंतजार न करना पड़े, इसलिए दो महीनों की राशि एक साथ जारी की जाएगी

  • Save

सूत्रों के अनुसार, मतदान प्रक्रिया से पहले महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। इससे न केवल महिलाओं को राहत मिलेगी, बल्कि घरेलू खर्चों और आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में भी मदद मिलेगी।

प्रशासन की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन लाभार्थी महिलाओं की e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, उनके खाते में राशि जमा नहीं हो पाएगी। इसलिए सभी पात्र महिलाओं को जल्द से जल्द अपनी e-KYC पूरी करने की सलाह दी गई है। कई मामलों में दस्तावेज़ों की त्रुटि या बैंक खाते की जानकारी गलत होने के कारण भी भुगतान अटका हुआ है।

  • Save

लाडकी बहीण योजना का उद्देश्य राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर, विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना को राज्य सरकार की सबसे प्रमुख सामाजिक योजनाओं में गिना जा रहा है।

अब सभी लाभार्थी महिलाओं की नजरें सरकार की आधिकारिक घोषणा और किस्त जारी होने की तारीख पर टिकी हुई हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि डिसेंबर के अंतिम सप्ताह या जनवरी की शुरुआत में राशि खातों में जमा हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link