विदर्भ में महायुति मिलकर लड़ेगी चुनाव

राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का दावा

नागपुर:
राज्य में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने दावा किया है कि विदर्भ में महायुति (भाजपा-शिवसेना-राकांपा) मिलकर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि विदर्भ के अकोला, अमरावती, चंद्रपुर और नागपुर — इन चारों महानगरों में महायुति संयुक्त रूप से चुनाव मैदान में उतरेगी।

बावनकुले ने कहा कि भले ही अब तक महायुति के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है, लेकिन जल्द ही इस पर फैसला ले लिया जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि सीटों का बंटवारा आपसी सहमति से किया जाएगा।

  • Save

उन्होंने यह भी बताया कि अकोला में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) कांग्रेस के साथ आ सकती है, लेकिन विदर्भ के अन्य शहरों में भाजपा-शिवसेना की महायुति मजबूती से चुनाव लड़ेगी। चंद्रपुर में कांग्रेस पहले ही महायुति से बाहर होने की घोषणा कर चुकी है।

मनसे को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता

इस दौरान बावनकुले ने कहा कि मनसे (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना) को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि चंद्रपुर में पूर्व मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार के मार्गदर्शन में चुनाव लड़ा जाएगा। प्रचार की मुख्य जिम्मेदारी मंत्री आशीष शेलार संभालेंगे, जबकि चुनाव प्रमुख के रूप में किशोर जोरगेकर की नियुक्ति की गई है।

  • Save

उन्होंने बताया कि आपसी समन्वय से उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा और जल्द ही सीट बंटवारे की घोषणा की जाएगी। उम्मीदवारों की सूची एक या दो चरणों में जारी की जा सकती है।

बावनकुले ने यह भी कहा कि मुनगंटीवार के नेतृत्व में भाजपा का संगठन मजबूत है और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तथा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में महायुति एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link