गिट्टीखदान थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने चार राहगीरों को कुचला, बच्ची समेत चार घायल

नागपुर : गिट्टीखदान थाना क्षेत्र में दिनशॉ फैक्टरी के पास देर रात एक तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे चार लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक छोटी बच्ची समेत चार लोग घायल हो गए। इनमें से तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में नागरिकों के जमा होने से देर रात तक तनाव की स्थिति बनी रही।

  • Save

तेज रफ्तार और लापरवाही से कार चलाने का आरोप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक महिला अपनी किया कार को तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रही थी। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पैदल जा रहे लोगों से टकरा गई। हादसे में पिता-पुत्री समेत चार से पांच लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

हादसे के बाद घटनास्थल पर तनाव

प्रत्यक्षदर्शियों ने महिला चालक पर तेज और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया। हादसे के बाद बड़ी संख्या में नागरिक घटनास्थल पर पहुंच गए। कुछ लोगों ने कार के प्रति भी अपना आक्रोश व्यक्त किया, जिसके चलते मौके पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे

घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी अन्नपूर्णा सिंह, डीसीपी ऋषिकेश सिंगारेड्डी और डीसीपी आदित्य मिरखेलकर सहित गिट्टीखदान पुलिस का दल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

  • Save

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के अनुसार घायलों में बबलू कुलमेशे, हरिश रामभाऊ रेवतकर (46) और आशिष पुरुषोत्तम नखाते (32) शामिल हैं। अन्य घायलों की पहचान अभी सामने नहीं आई है।

गिट्टीखदान थाना प्रभारी सारंग मिरासे ने बताया कि हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनकी पहचान की जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है।

महिला चालक हिरासत में, चिकित्सकीय जांच कराई गई

महिला चालक के शराब के नशे में होने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर उसकी चिकित्सकीय जांच कराई है। डीसीपी ऋषिकेश सिंगारेड्डी ने घटनास्थल पर इसकी जानकारी दी।

  • Save

हादसे से यातायात भी प्रभावित

दुर्घटना के बाद संबंधित मार्ग पर बड़ी संख्या में लोगों के जमा होने से यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात को दोबारा सुचारु कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link