नागपुर में आरपीएफ जवान पर रॉड से हमला, सिर पर वार कर आरोपी फरार

दुचाकी के कट को लेकर हुआ विवाद, लष्करीबाग इलाके की घटना

नागपुर के लष्करीबाग परिसर में सड़क पर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दुचाकी के कट को लेकर हुए झगड़े में एक आरपीएफ जवान पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना पाचपावली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने घायल जवान की शिकायत पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Save

आरपीएफ जवान विश्वनाथ प्रतापसिंग गंभीर रूप से घायल

हमले में घायल जवान का नाम विश्वनाथ प्रतापसिंग (38) है। वह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मोतीबाग में शिपाई पद पर तैनात हैं और मेस की जिम्मेदारी संभालते हैं।

घटना की रात वह मेस के लिए पनीर लेने जा रहे थे, तभी लष्करीबाग इलाके में एक बाइक चालक ने उनकी गाड़ी को कट मार दिया।

विवाद बढ़ते ही आरोपी ने रॉड से किया हमला

कट लगने के बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपी ने गुस्से में आकर विश्वनाथ के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया

हमले में जवान गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल विश्वनाथ को तुरंत मेयो अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश

  • Save

पाचपावली पुलिस ने घायल जवान की शिकायत पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बाबुराव राऊत ने घटना को गंभीरता से लेते हुए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपी वाहन और हमलावर की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link