पति ने पत्नी को चलती लोकल ट्रेन के सामने धक्का दिया, 20 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

मुंबई के मुलुंड रेलवे स्टेशन पर एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू विवाद से नाराज़ एक पति ने अपनी पत्नी को चलती लोकल ट्रेन के सामने धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने लगभग 20 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू झगड़े चल रहे थे और इसी विवाद के चलते यह खौफनाक घटना हुई।

  • Save

घरेलू विवाद के बाद दिया वारदात को अंजाम

पुलिस के अनुसार आरोपी राजकुमार गुप्ता (42) और उसकी पत्नी पुष्पा गुप्ता (36) के बीच अक्सर घरेलू विवाद होते रहते थे। 14 मार्च की सुबह दोनों के बीच फिर झगड़ा हुआ, जिसके बाद आरोपी ने मुलुंड रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर खड़ी पत्नी को आते हुए लोकल ट्रेन के सामने धक्का दे दिया।

घटना के बाद मौके से फरार हुआ आरोपी

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तुरंत स्टेशन से फरार हो गया। जांच में पता चला कि वह पहले ठाणे, फिर दादर और विरार की ओर भागा और बाद में गुजरात जाने वाली ट्रेन में सवार हो गया

रेलवे पुलिस ने उसके लोकेशन का पता लगाकर सूरत में उसे गिरफ्तार कर लिया

  • Save

घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया

घटना के बाद प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों ने तुरंत स्टेशन मास्टर को सूचना दी। रेलवे अधिकारियों ने महिला को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

CCTV फुटेज से खुला पूरा मामला

पुलिस के अनुसार पूरी घटना स्टेशन पर लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। इसी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

  • Save

आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

इस मामले में कुर्ला जीआरपी (Government Railway Police) ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link