महंगे मोबाइल के लिए पैसे न मिलने पर युवक ने जन्मदिन के दिन ही उठाया खौफनाक कदम

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां 22 वर्षीय युवक ने अपने ही जन्मदिन के दिन आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक ने महंगा मोबाइल खरीदने के लिए अपनी मां से पैसे मांगे थे, लेकिन मां द्वारा पैसे देने से मना करने के बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया

मृत युवक की पहचान आर्यन सुभाष रवंदे (22) के रूप में हुई है। यह घटना देवगड तालुका के जामसंडे सहकारनगर इलाके में घटी, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है।

  • Save

घटना कैसे हुई

पुलिस के अनुसार, आर्यन ने अपने जन्मदिन (5 मार्च) के मौके पर एक महंगा नया मोबाइल खरीदने के लिए मां से पैसे मांगे थे। लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मां ने पैसे देने से मना कर दिया। इसी बात से नाराज होकर आर्यन ने घर के हॉल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

  • Save

अस्पताल ले जाया गया, लेकिन नहीं बच सकी जान

घटना का पता चलते ही उसकी मां और आसपास के लोगों ने उसे तुरंत जामसंडे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

  • Save

मजदूरी कर मां का सहारा था आर्यन

बताया जा रहा है कि आर्यन अपनी मां के साथ रहता था। उसकी मां मजदूरी करके घर चलाती थी, जबकि आर्यन भी वेल्डिंग और अन्य मजदूरी के काम कर परिवार की आर्थिक मदद करता था। बेटे की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

  • Save

पुलिस ने दर्ज किया मामला

इस घटना की देवगड पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मृत्यु के रूप में एंट्री की गई है। पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है तथा मामले की आगे जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link